ROAD ACCIDENT–120 की गति से चल रही माहिंद्रा पिकअप…..साईकिल सवार, ई-रिक्शा फिर जाकर खंभे से टकराई, महिला सहित 3 ने तोड़ा दम…आधा दर्जन घायल, झकझोर करने वाली तस्वीरें आई सामने

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

राज्य के इस क्षेत्र में बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि एक महिला सहित कुल 3 की मौत होने की खबर है। मामला, मोगा के बाघापुराना क्षेत्र से जुड़ा है। पता चला है कि माहिंद्रा पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार, ई-रिक्शा तथा रेहड़ी वाले को टक्कर मारी। उसके बाद एक खंभे से जा टकराई। पता चला है कि चालक को लोगों ने पकड़ लिया। खूब धुनाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। आधा दर्जन लोग घायल होने का भी पता चला। ईलाज क्षेत्र के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पास में लगें सीसीटीवी कैमरा में हादसे की तस्वीरें कैद हो चुकी है। 

वीरवार बाद दोपहर एक माहिंद्रा पिकअप काफी तेज गति से चल रही थी। गति 100 पार थी। एक साइकिल सवार किसी काम पर जा रहा था। मोगा के बाघापुरा हाइवे पर माहिंद्रा पिकअप को चालने वाला एकदम अपना संतुलन खो बैठता है। साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए आगे ई-रिक्शा चालक फिर जाकर खंभे में कार टक्करा जाती है। चालक भागने की कोशिश करता है तो लोगों की भीड़, उसे पकड़ लेती है। खूब धुनाई की जाती है। मौके पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

खून से लथपथ 3 ने मौके पर दम तोड़ दिया। महिला सहित ई-रिक्शा चालक तथा साइकिल सवार की मृत्यु होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, आधा दर्जन घायल है। पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल भर्ती किया गया। प्रशासन तथा पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच चुकी है। क्षेत्र में मातम का माहैल है। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। मृतक तथा घायलों के परिजनों को इतलाह करने का प्रयास जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes