छुट्टियों की घोषणा..जानिए, पंजाब में स्कूल कितने तारीख से होंगे बंद..?

SCHOOL-HOLIDAY-3

प्रिया कोछड़.मोहाली.चंडीगढ़। 

SCHOOL-HOLIDAY-IMAGE-2

पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के मुताबिक यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे।

SCHOOL-HOLIDAY-1-IMAGE


शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एससीईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही, उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। शिक्षा विभाग की तरफ से जो अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है। उसमें भी इन छुट्टियों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे।

SCHOOL-HOLIDAY-ORDER-COPY


इस समय राज्य में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से लेकर 11.6 डिग्री के बीच चल रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि इसके बाद राज्य में अगले 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

100% LikesVS
0% Dislikes