BIG BREAKING…150 की गति से जा रही फॉर्च्यूनर कार खड़े ट्राले में जा टकराई…हादसे में 3 की मौत, कई घायल

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.MOHALI.

मोहाली के जीरकपुर स्थित मैकेडी चौक के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। यहां गुरुवार शाम को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में जा घुसी, जिससे फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खिड़कियां तोड़कर लोग गाड़ी से बाहर निकाले।फॉर्च्यूनर में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह (68), बलबीर सिंह (70) और हरजीत सिंह (35) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट से फतेहगढ़ साहिब के पास स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक सामान्य करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर की रफ्तार 150 के करीब थी।

हादसे के बाद कार से लोगों के शव निकालकर सड़क पर रखे हुए।

हादसे के बाद कार से लोगों के शव निकालकर सड़क पर रखे हुए।

पूरा मामला पढ़िए…

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। काका ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रॉले के पीछे कार जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉले के नीचे जा घुसी और पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास खड़ा एक ऑटो भी चपेट में आ गया, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि कार सवारों को बाहर कैसे निकाला जाए, क्योंकि कार ट्रॉले के नीचे घुस गई थी। उसकी छत कंप्रेस हो गई थी। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी राजावीर ने बताया कि गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

PHOTOS…

फॉर्च्यूनर कार, जो ट्रॉले से टकराई।

फॉर्च्यूनर कार, जो ट्रॉले से टकराई।

पुलिस और लोगों ने घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया।

पुलिस और लोगों ने घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया।

लोगों और पुलिस ने ट्रॉले के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।

लोगों और पुलिस ने ट्रॉले के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में ऑटो भी चपेट में आया है। उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए।

हादसे में ऑटो भी चपेट में आया है। उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए।

100% LikesVS
0% Dislikes