BREAKING NEWS…बदमाशों की खौफनाक करतूत……भाजपा नेता की कार पर दनादन गोलियां बरसाई….सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें…?

CCTV-PICTURE-MOHALI

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

पंजाब के मोहाली में बीजेपी नेता के घर के बाहर खड़ी थार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपी थार कार के बोनट को तलवारों से तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोली के खोल भी बरामद किए हैं। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे।

GOLI-SIGN-1-MOHALI


अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें स्कार्पियो सवार थार पर 7 राउंड फायरिंग करते दिख रहे हैं। थाना फेज- 1 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची थाना फेज-1 की पुलिस ने बताया कि उन्हें कार चालक ने फोन किया था कि उनकी कार पर किसी ने कुल्हाड़ी से वार किया है। जब मौके पर टीम पहुंची तो पता चला कि यहां फायरिंग भी हुई है। उस संबंध में हम जांच कर रहे हैं। फायरिंग करने वाले स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए थे।

GOLI-SIGN-2-MOHALI
MOHALI-BJP-LEADER-VICTIM
MOHALI-POLICE
100% LikesVS
0% Dislikes