THREAT..किस गैंगस्टर ने शिअद नेता को धमकाया….कितने करोड़ की मांगी फिरौती….जान से मारने की धमकी मारने के अलावा क्या-क्या की मांग….जानें, अब तक की पुलिस जांच रिपोर्ट..?

RANSOM-THREAT-INTT.

SNE NETWORK.MOHALI.

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मोहाली के गांव सोहाना निवासी व शिअद के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना को मिली है। साथ ही परविंदर सोहाना से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। परविंदर सिंह सोहाना को गैंगस्टर पवन शौकीन के नाम से धमकियां मिली हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैंगस्टर पवन शौकीन और अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें बीते कुछ समय से लगातार अंतरराष्ट्रीय और अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सएप कॉल आ रहे थे। 3 जनवरी को उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर पवन शौकीन बताया और कहा कि 5 करोड़ रुपये चाहिए। रकम न देने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 6 जनवरी को अन्य विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर धमकियां दी गईं। 

100% LikesVS
0% Dislikes