VIRAL-VIDEO….2 सिंगर में झगड़ा….चली गोलियां, माहौल-तनावपूर्ण, जानिए, किस शहर से जुड़ा है मामला

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।

पंजाबी गीतकार कभी गुंडागर्दी पर भी उतर आएगें, शायद, इस बात का किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा। ऐसा ही मामला, पंजाब के मोहाली से सामने आया। यहां पर 2 पंजाबी सिंगर एक-दूसरे के साथ लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, एक सिंगर द्वारा गोली चलाने का भी संगीन आरोप लगा है। वारदात की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। वीडियो करीब 2 मिनट का बताया जा रहा है। पुलिस ने एक सिंगर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। कौन-कौन इस विवाद में चोटिल हुआ है, इस बारे अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ। किसी को हिरासत में लेने की बात के बारे फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाया।

…जानिए, क्या है पूरा मामला

मामला, सिंगर प्रिंस रंधावा तथा प्रतार रंधावा से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला फेज-11 बेस्टेक मॉल के पास का है, जो 25 अक्टूबर की रात का बताया गया है। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा के बीच रोड रेज के बाद लड़ाई हुई। पता चला है कि बेस्टेक मॉल से प्रताप रंधावा अपनी मर्सिडीज कार में परिवार के साथ मूवी देखकर निकले थे। वहां पर प्रिंस रंधावा सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक कार प्रिंस को टच कर गई, जिसके बाद यह सारा घटनाक्रम हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने आदमी बुला लिए। आरोप है कि प्रिंस रंधावा की तरफ से इस दौरान फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग होते ही उसे काफी लोगों ने घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

100% LikesVS
0% Dislikes