SNE NEWS-EXCLUSIVE-REPORT कौन है भूपेंद्र संपत्ति दलाल….’DIG’ भुल्लर रिश्वत-कांड में क्या है उसका CONNECTION…..जानिए, इस रिपोर्ट में सब कुछ…….?

DIG-BHULLAR-WITH-BRIBE-MONEY-FILE-IMAGE

एडिटर-इन-चीफ विनय कोछड़.पटियाला.चंडीगढ़। 

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत कांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के एक हाथ एक बड़ी सफलता हासिल हुई। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भुल्लर का 2 नंबर का पैसा संपत्ति में लाने वाला एक संपत्ति दलाल भी प्रमुख तौर में शामिल था। संपत्ति दलाल भूपेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला शहर का रहने वाला है। पूर्व डीआईजी तथा बिचौलिए कृष्नु ने जांच टीम के समक्ष उसका नाम कबूला है। पैसे के लेनदेन जिस बैंक खाता में हुआ, उसकी डिटेल सीबीआई के पास आ चुकी है। उसमें भूपेंद्र दलाल का नाम भी सामने आया है। कभी भी सीबीआई उसे गिरफ्तार कर सकती है। ऐसा, सीबीआई के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया हैं। 

DIG-BHULLAR-AT-CBI-COURT-WITH-POLICE

जानिए, कैसे चलता था ये सारा खेल…..?

जांच टीम के एक सूत्र से पता चला है कि जब पूर्व डीआईजी 2 नंबर की कमाई करता था तो वह पैसा हमेशा संपत्ति खरीद में लगाता था। यह पैसा संपत्ति दलाल को एक अलग बैंक खातों के माध्यम से भेजा जाता था। फिर वह सस्ते भाव पर उन्हें जगह खरीद कर देता था। पता चला है कि भूपेंद्र दलाल ने काफी पैसा पूर्व डीआईजी की संपत्ति खरीद में लगाया। उसने पटियाला के अलावा पंजाब के कई हिस्सों में डीआईजी को जगह खरीद कर दी। 

MEDIATOR-KRISHNO-PRODUCED-AT-CBI-COURT-FILE-IMAGE

इन संपत्तियों तक सीबीआई टीम पहुंच भी चुकी है। कई संपत्ति को सीबीआई ने सीज भी कर दिया है। फिलहाल, सीबीआई चाहती है कि अदालत उन्हें जल्द ही भूपेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दें , क्योंकि, उसके पकड़े जाने पर सीबीआई को काफी सबूत तथा जांच को और मजबूत करने में मदद मिल सकती है। 

जानिए, कैसे बना भूपेंद्र अमीरजादा

सूत्रों से पता चला है कि भूपेंद्र डीआईजी के संपर्क में काफी लंबे समय से हैं। उसे डीआईजी का खासमखास भी माना जाता है। जब पटियाला में पूर्व डीआईजी ड्यूटी पर होते थे, तब अक्सर भूपेंद्र उनसे मुलाकात करने के लिए आता जाता रहता था। एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह हमेशा ही भुल्लर को सस्ते भाव में जमीन खरीदने के लिए नई-नई योजना सहित आता था। सूत्र बताते है कि भुल्लर की असल कमाई तो संपत्ति खरीद-फरोख्त में हुई। 

कैसे…..भूपेंद्र की होगी गिरफ्तारी

पूर्व डीआईजी भुल्लर, बिचौलिए कृष्नु ने सीबीआई जांच में भूपेंद्र का नाम साफतौर पर कबूल कर लिया है। ऐसे में सीबीआई के पास भूपेंद्र की गिरफ्तारी के लिए आसान तथा पक्का रास्ता बन चुका है। ऊपर से दोनों की रिकॉर्डिंग बयान, दस्तावेज प्रमाण भी सीबीआई के हाथ लगे है, जो इस बात की ओर इशारा करते है कि भूपेंद्र इनके साथ मिला हुआ था। अब सीबीआई अदालत में जांच टीम पक्के सबूत पेश करेगी, जिससे अगली जांच का दायरा बढ़ाने के लिए भूपेंद्र का गिरफ्तारी वारंट जारी होगा।  

100% LikesVS
0% Dislikes