MURDER—बेरहमी से दंपति को काट डाला गया……तड़प-तड़प कर हुई मौत, यह था पूरा विवाद, सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना….कुछ घंटों में पुलिस ने पकड़ लिए सभी

वरिष्ठ पत्रकार.ROPAR।

अभी-अभी पंजाब के इस क्षेत्र में बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि रोपड़ के खरड़ क्षेत्र में पति-पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि वारदात को अंजाम तेजधार हथियारों से दिया गया। कथित अपराधियों की कुल संख्या 5 के करीब बताई जा रही है।  मृतक की पहचान बब्लू (40) निवासी जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) और उसकी पत्नी मनसूरा बेगम (26) के रूप में हुई है। पता चला है कि दोनों ही पेशे से श्रमिक थे। कत्ल से पहले अपराधियों तथा दंपति के बीच काफी देर बहस होने का सबूत पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात को अंजाम देने वालों के चेहरे को पहचान लिया गया। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

पुलिस के अनुसार उन्हें शिकायत में बताया कि बब्लू अपनी पत्नी के साथ 5 महीने से किराए पर रह रहा था। गत रात सवा 9 बजे के करीब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 4 लोग चरणजीत सिंह उर्फ ​​मोनू, सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​लक्की, मनदीप सिंह उर्फ ​​अमन और 1 लड़की खुशी आए। खुशी और सिमरनजीत सिंह बब्लू और मनसूरा से अपना  फोन और अन्य सामान मांगने लगे। पति-पत्नी ने उन्हें सामान दे दिया पर वह दंपत्ति को कहने लगे कि आधा सामान गायब है। इस पर तकरार बढ़ गई।  बहस के बाद चारों अंदर दाखिल हो गए और उन्होंने बब्लू और उसकी पत्नी पर हथियारों से हमला कर दिया। मोनू ने चाकू से कई बार बब्लू के सीने पर किए और अन्य साथियों ने डंडों से उसकी बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया। आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें (दंपत्ति) को मृत घोषित कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes