BREAKING NEWS……शायद जा सकती थी कई लोगों की जान……..इन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

वरिष्ठ पत्रकार.रोपड़।  

पंजाब में बुधवार सुबह एक बहुत बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि 2 भारी वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। चालकों ने सूझबूझ के साथ वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली। हादसा, भाखड़ा नहर के वाहन पुल का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में टिप्पर चालक की ब्रेक फेल होने का कारण सामने आया। फिलहाल, पुलिस ने इस बारे कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। एक अधिकारी के मुताबिक जांच पड़ताल खत्म होने के उपरांत सही कारण का पता चल पाएगा। घटनाक्रम सुबह 7 बजे के करीब की है। 

बुधवार की सुबह मनाली-कीरतपुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित भाखड़ा बांध पुल से 2 भारी वाहन एक दिशा से आमने-सामने गुजर रहे थे। एक वाहन चालक बिल्कुल गलत था। उसके वाहन ने दूसरे वाहन के बीच टक्कर मार दी। पुल पर मजबूत दीवार होने की वजह से बांध में वाहन गिरने से बच गए। दोनों ही वाहन चालकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। पता चला है कि वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी है।  वाहन चालक एक दिशा से ही अपने वाहन लेकर जा रहे है। ट्रैफिक पुलिस वाहनों को हटाने में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन को हटाने में शाम पड़ सकती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes