EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/SHIMLA/CHANDIGARH.

मनाली की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले ही बर्फबारी देखने को मिली है। आज रोहतांग, भरमौर और मनाली के ऊंचे पहाड़ों पर एक से डेढ़ ईंच मोटी बर्फ की चादर बिछी। यह इस सीजन का पहला हिमपात है। इन क्षेत्रों में अमूमन 15 अक्टूबर के आसपास हिमपात होता है, लेकिन इस बार करीब एक महीना पहले बर्फ देखने को मिली है। हालांकि, अभी राज्य में मानसून की विदाई नहीं हुई। ऐसे में मानसून के बीच ही बर्फबारी हुई है।

भरमौर की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा हुआ है। खासकर ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात के वक्त ठिठुरन बढ़ी है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी और ताबो का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। वहीं राज्य के अन्य भागों में भी बीती रात से ही बारिश हुई। बिलासपुर के नयना देवी में सबसे ज्यादा 86.8 मिमी बारिश हुई। मंडी के मारुति देवी में 50.6 मिमी, सलापड़ मंडी में 48.1 मिमी और पांवटा साहिब में 31.0 मिमी बारिश हुई।
हालांकि, आज राज्य के मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। कल से मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य में अगले पांच दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान इक्का-दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।
रात के समय ठंड का एहसास
बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे गिरा है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है।
मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी
वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ है। सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी केलांग में दर्ज हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस के उछाल के बाद 22.5 डिग्री पहुंच गया है।###USA###UK###CANADA###HIMACHAL-PRADESH###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###

