वरिष्ठ पत्रकार.फतेहगढ़ साहिब।
एक शीर्ष अकाली दल के नेता पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है। मामला, लोकसभा सीट फतेहगढ़ साहिब से जुड़ा है। शीर्ष नेता मलकीत सिंह अकाली दल के बीसी विंग का जिला अध्यक्ष बताया जा रहा है। 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, अकाली नेता सिविल अस्पताल में दाखिल है। पता लेने के लिए अकाली दल के प्रत्याशी दरबारा सिंह खुद पहुंचे। पुलिस से मामले की तह तक पहुंचने का आग्रह किया। मामला, राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि हमलावर आम आदमी पार्टी के वर्कर है। फिलहाल, पुलिस इस मामले को जांच का विषय बताकर कोई किसी प्रकार की पुष्टि करने से बच रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। लोगों के बीच खौफ का माहौल पाया जा रहा है।
फतेहगढ़ के बस्सी पठाना के रहने वाले मलकीत सिंह शिरोमणि अकाली दल पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़े है। वह अकाली दल के बी सी विंग में जिला अध्यक्ष है। उनका पार्टी तथा वर्करों में खासा दबदबा है। जनता उन्हें दिल से प्यार करती है। इस बीच वह अकाली दल प्रत्याशी दरबारा सिंह गुरु के चुनाव प्रचार में जुटे है। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचा रहे है। इस बीच शाम को एक मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने तेज हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ मलकीत सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
पीछे आ रहे उनके समर्थकों ने जमीन से उठाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को काफी चिंताजनक बताया है। उनके मुताबिक, सिर पर गंभीर चोटें पहुंची है। टेस्ट में स्पष्ट हो पाएगा कि ठीक होने में कितना समय लग सकता है। इस घटना के पता चलने पर सांसद प्रत्य़ाशी दरबारा सिंह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले को गंभीरता से लिया जाए। पता लगाया जाए कि इस हमले के पीछे क्या असल वजह थी। कौन-कौन लोग शामिल रहे। सब के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्राथमिक जांच में मामला राजनीतिक रंजिश का लग रहा है।

