SNE NETWORK.WORLD-SPORT’S DESK.

मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप का पहला मैच मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में मैक्सिको हरे रंग की जर्सी में उतरी है। साउथ अफ्रीका की टीम पीली जर्सी में खेल रही है। हाफ टाइम तक मैक्सिको 1-0 से आगे है। 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया।
इससे पहले FIFA प्रेजिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। उनके साथ हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक भी मौजूद रहीं। ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गया। इससे पहले कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन ने भी परफॉर्म किया।
मैक्सिको- राउल रेंगल (कप्तान), सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज, इजरायल रेयेस, जीसस गालार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिएरेज, राउल जिमेनेज, जूलियन क्विनोनेस और रोबर्टो अल्वाराडो।
साउथ अफ्रीका- रोनवेन विलियम्स (कप्तान), ऑब्रे मोडिबा, मबेकेजेली म्बोकाजी, न्कोसिनाथी सिबिसी, खुलिसो मुदाउ, इमे ओकोन, टेबोहो मोकोएना, स्पेफेलो सिथोले, जेडन एडम्स, लाइल फोस्टर और इकराम रेनर्स।
OPENING CEREMONY IMAGE’S
कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा परफॉर्म करतीं हुईं।
मैक्सिकन सिंगर बेलिंडा और बैंड लॉस एंजिल्स अजूलेस।
मैक्सिकन रॉक बैंड माना परफॉर्म करते हुए।
एज्टेका स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का नजारा।
ओपनिंग सेरेमनी में FIFA का लोगो।
मैक्सिको में विरोध-प्रदर्शन भी जारी
वर्ल्ड कप के बीच मैक्सिको में विरोध-प्रदर्शन भी जारी हैं। शिक्षक वेतन वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। वहीं 1.3 लाख से अधिक लापता लोगों के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार सामाजिक समस्याओं को नजरअंदाज कर वर्ल्ड कप आयोजन पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

मैक्सिको की जनता ने FIFA वर्ल्ड कप का विरोध किया।###USA###UK###CANADA###INDIA###CHINA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###GERMANY###ITLAY###FIFA-WORLD-CUP-MATCH-NEWS###INDIA###AUSTRALIA###CHINA###FRANCE###@

