COURT-ACTION…..ये थे वो 4 पुलिस अधिकारी….जिन्होंने अदालत का नहीं माना आदेश…..अब इनके खिलाफ होगी कार्रवाई..?

punjab-police-symbolic-image-sne

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पुलिस ने कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए एक केस की जांच बंद कर दी और उसकी क्लोजर रिपोर्ट तैयार करके कोर्ट में जमा करवा दी। क्लोजर रिपोर्ट पढ़ने के बाद कोर्ट ने लुधियाना पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों, एक सब इंस्पेक्टर व एक एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। मामला, पंजाब के शहर लुधियाना से जुड़ा हुआ हैं। 


जानिए, क्या है पूरा मामला

दरअसल, डॉक्टर सुमित सोफत ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत में 4 अलग-अलग याचिकाएं दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि उनके केस में पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही हैं। याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए लुधियाना की JMIC कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पाया कि थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात रहे चार पुलिस अधिकारियों ने 29 नवंबर 2023 को जारी कोर्ट के आदेश की पूरी तरह पालन नहीं किया। कोर्ट ने चारों के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन करने के आदेश पुलिस कमिश्नर को भेज दिए।

100% LikesVS
0% Dislikes