वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना में 2 पक्षों के बीच गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला हैं। सोशल मीडिया में वारदात से जुड़ी एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। बताया जा रहा है कि देर रात 2 पक्षों की पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। एक-दूसरे पर बोतल में पेट्रोल डालकर एक-दूसरे पर फेंका गया। पास में खड़ी एक कार आग की चपेट में आने से जल कर राख हो गई, जबकि, एक्टिवा को पूर्ण तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष के लोग अपराध श्रेणी से जुड़े पाए गए। एक पक्ष के 2 लोग कुछ दिन पहले नशे तस्करी के एक मामले में जमानत पर छूट कर बाहर आए थे। प्रथम दृष्टिकोण से लग रहा है कि बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 18 अठारह के खिलाफ मामला दर्ज किया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ईवीएस क्षेत्र में यह वारदात गत देर रात्रि को हुई।

