वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
लुधियाना में एक लड़की दुकान लूटने आए लुटेरे से भिड़ गई। नकाबपोश लुटेरे ने अंदर आकर जैसे ही चाकू दिखाकर डराना शुरू कर दिया। उसने लड़की को सामान लिफाफे में डालने को कहा। लड़की ने उसकी बात नहीं मानी।
जब लुटेरा खुद गल्ले में हाथ डालकर कैश निकालने लगा तो लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोचने की कोशिश की। लड़की की बहादुरी देखते ही लुटेरा खुद हक्का बक्का रह जाता है। जैसे ही लड़की उसे पकड़ने की कोशिश करती है, वो चाकू छोड़कर भाग निकला। लड़की के अपनी जान की परवाह किए बिना लुटेरे से भिड़ने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

