MAJOR-ACCIDENT….सड़क दुर्घटना में चली गई 2 युवकों की जान…3 बाल-बाल बचे..जानिए, किस क्षेत्र का है हादसा

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.हलवारा.लुधियाना। 

सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की जान चली गई। जबकि, 3 बाल-बाल बच गए। मामला, लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। हादसा इतना गंभीर था कि फॉर्च्यूनर कार पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार (नंबर PB-10-DQ-4931) पक्खोवाल से जोधा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सराभा से चमिंडा लिंक रोड की तरफ से आ रही स्प्लेंडर बाइक (PB-56-E-7540) अचानक रायकोट–लुधियाना हाईवे पर चढ़ गई। बाइक चालक की लापरवाही से कार चालक ने उन्हें बचाने के लिए अचानक कट मारा, लेकिन टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और जोरदार टक्कर के साथ पेड़ से जा भिड़ी।



मृतकों की पहचान


नोबेल दीप सिंह, निवासी ब्रह्मपुरा 
रवि शेरगिल, निवासी लताला
बाइक सवार हुए मामूली घायल


पुलिस ने शुरू की जांच


घटना की सूचना पर जोधा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी दलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली थी। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया है। बाइक चालक की लापरवाही का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes