वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना से अभी अभी बहुत बड़ी अपडेट सामने आई। बताया जा रहा है कि देश के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की दोनों टांगे टूट गई। पुलिस के मुताबिक, दीवार फांदने की कोशिश करने के उपरांत यह हादसा हुआ। ऐसे में पुलिस पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है कि ए श्रेणी का गैंगस्टर पुलिस की पकड़ से कैसे भागने का प्रयास कर सकता है। फिलहाल, यह भी एक प्रकार से जांच का विषय हैं। बताया जा रहा है कि इस बात की खबर तब बाहर आई , जब पुलिस उसे अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। उसे स्ट्रेचर पर लेटा कर अदालत में पेश किया। उस पर पिछले दिनों लुधियाना में हुई फायरिंग के मामले में पूछताछ के लिए लुधियाना पुलिस लेकर आई थी। 2 दिन के लिए अदालत ने पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
..जानिए..क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर कौशल को गुरुग्राम की केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लाया गया था। शौचालय का बहाना बना कर वह दीवार फांदकर , जब कूदने लगा तो दोनों की टांग टूट गई। तत्काल पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार को उसे स्ट्रेचर की मदद से लुधियाना अदालत में पेश किया। उस पर आरोप है कि उसके शूटरों ने पिछले दिनों एक प्रसिद्ध व्यापारी पर गोलियां दागी थी। गनीमत रहा था गोलियां कार को लगी थी। शूटरों को पकड़ने के उपरांत उन्होंने कौशल चौधरी के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की बात को कबूली थी।

