वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
नर्स हत्याकांड में बहुत बड़ा खुलासा हुआ हैं। रेखा नर्स की हत्या किसी बदमाश ने नहीं की थी, बल्कि, उसकी हत्या प्रेमी निषाध ने की थी। पीजीआई में दाखिल निषाद ने पुलिस के समक्ष अपना कबूलनामा कर लिया। हत्या गला दबाकर की गई थी। कुछ देर के बाद रेखा का पोस्टमार्टम डीक्टरों की विशेष टीम करने जा रही है। रेखा पेशे से नर्स थी, जबकि, उसका प्रेमी निषाद दर्जी का काम करता हैं।
..क्यों और कैसे मौत के घाट उतारा
शुक्रवार की दोपहर निषाद तथा रेखा होटल में कमरा लेते है। इस बीच दोनों शरीरिक संबंध बनाते हैं। तभी निषाध बोलता है कि उसकी किसी लड़की के साथ सगाई हो गई है। रेखा निषाद के बीच विवाद हो जाता है। कटर के साथ रेखा निषाद का गुप्तांग काट देती हैं, तभी उसे गुस्सा आ जाता है। वह रेखा का गला दबाकर मौत के घाट उतार देता है।
वहां से खाना बाहर से लेकर आने का बहाना बना होटल से फरार हो जाता है। काफी देर तक वह होटल वापस नहीं लौटता है तो स्टाफ को शक पड़ता है। वह दरवाजा खोलकर देखते है तो रेखा की लाश अर्धनग्न परिस्थियों में पाई जाती है।
पहले प्रेमी ने बताई झूठी कहानी
बताया जा रहा है कि जब प्रेमी के पास पुलिस पूछताछ के लिए जाती है तो वह यहीं बोलता है कि उन पर बदमाशों से हमला कर दिया। लेकिन, पुलिस को उसकी बात पर कोई यकीन नहीं होता है। काफी तफ्तीश के उपरांत पुलिस के शक की सुई प्रेमी की तरफ ही घूम जाती है। पुलिस ने उससे दोबारा पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते कहा कि रेखा की हत्या उसने ही की थी।

