SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पूर्व अकाली नेता बीबी रूप कौर संधू।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े मामले में श्री अकाल तख्त साहिब पेश होने जा रही पीड़ित महिलाओं को धमकियां मिलने का आरोप लगा है। पूर्व अकाली नेता बीबी रूप कौर संधू ने आज वीडियो जारी कर यह दावा किया है। उन्होंने पंजाब के DGP से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
बीबी रूप कौर संधू ने पंजाब के DGP और श्री अकाल तख्त साहिब की टास्क फोर्स से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इन महिलाओं को साथ लेकर अकाल तख्त साहिब में पेश होने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्हें भी वहां न जाने के लिए दबाव डाला गया।
रूप कौर संधू के मुताबिक, पीड़ित महिला खुद जत्थेदार साहिब से मिलकर सभी सबूत सौंपना चाहती है। वह संगत के सामने भी अपना पक्ष रखना चाहती है। संधू ने चेतावनी दी कि अगर सुरक्षित माहौल नहीं मिला, तो वे सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने सभी सबूत और अपना पक्ष रखेंगी।

खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते शिरोमणि अकाली दल के नेता अमरजीत सिंह चावला।###USA###UK###CANADA###SGPC###AMRITSAR###SAD###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###ROME###RUSSIA###AUSTRIA###

