PUNJAB—BJP के लिए राह खराब……..किसानों का गुस्सा सातवें आसमान……….इस मामले से स्थिति खराब

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

किसानों का पंजाब में राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि किसी पार्टी ने उनके हितों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए, आम चुनाव में हर राजनीतिक पार्टी को उनका गुस्सा सहन करना पड़ रहा है। ताजा मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के एक गांव से जुड़ा है। वहां पर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के चल रहे कार्यक्रम में पहुंच गए। विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पत्थर बरसा दिए। पता चला है कि दर्जन भर किसान घायल हो चुके है। मामला, गांव भिट्टेवाड का है। पुलिस पर आरोप लगा है कि पास खड़ी रही लेकिन कुछ नहीं किया। फिलहाल, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। सारा वाक्यात सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि वह आज ग्रामीण पुलिस प्रमुख का कार्यालय घेरने जा रहे है। 

क्या था पूरा मामला, जानिए, खास रिपोर्ट में

पता चला है कि गांव भिट्टेवड के रहने वाले भाजपा नेता मुखविंदर सिंह माहल ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। वहां पर सांसद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी संधू पहुंचने वाले थे। इसी बीच किसान संगठनों को पता चला तो भारी संख्या में वहां पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें खदेड़ने के लिए पथराव आरंभ कर दिया। पुलिस बीच में छोड़ने का काम करती रही, लेकिन स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। कई किसान घायल हो गए।  

पुलिस प्रशासन पर आरोपकिसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया है कि पुलिस की तरफ से पत्थर बरसाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे खफा होकर किसान अब आज गुरुवार SSP रूरल कार्यालय पहुंचेंगे और घेराव करेंगे। जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, किसान अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes