कड़वा सच—सच्चाई पर प्रतिबंध, PORN को बढ़ावा, भाईयों ये हाल है सोशल मीडिया फ्लेटफार्म FACEBOOK का….।

विनय कोछड़.चंडीगढ़।

पूरे विश्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक इस्तेमाल काफी किया जाता है। हर कोई अपनी बात को पहुंचाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करता है। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि इस प्लेटफार्म में अब सच्चाई लिखने पर प्रतिबंध हो चुका है। अगर आप लोग ऐसा करते है तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा या फिर उक्त पोस्ट को आपकी अनुमति के बिना ही हटा दिया जाएगा। हां, एक चीज काफी फेसबुक पर प्रचलित हो रही है वो है अश्लीलता , कहते इस काफी बड़े पैमाने पर फेसबुक बढ़ावा दे रहा है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं, दिल खोलकर बढ़ावा भी मिल रहा है। सच्चाई तो यह है कि अब फेसबुक को परिवारिक लोग बिल्कुल ही इस्तेमाल नहीं कर सकते है। क्योंकि, पता नहीं फेसबुक चलाते समय अश्लीलता आरंभ हो जाए। 60 फीसद लोगों का मानना है कि फेसबुक को अश्लीलता को कम करना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ अकाउंट बंद ही नहीं, बल्कि, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए।   

विशेषज्ञों की मानें तो फेसबुक एक प्रकार से विदेशी प्लेटफार्म है। वहां का कल्चर इस प्रकार की अश्लीलता को आम बात मानता है। लेकिन, भारतीय संस्कृति इस प्रकार की प्रवृत्ति को बिल्कुल सहन नहीं कर सकती है। यह भी बात सामने निकल कर आई है कि फेसबुक को अश्लीलता की वजह से उसकी आय में कई गुणा फायदा पहुंच रहा है। कुल मिलाकर अपनी आय को बढ़ाने के लिए फेसबुक इसे जानबूझकर बढ़ावा दे रही है। भारतीय संस्कृति से जुड़े बच्चों के भविष्य पर काफी प्रतिकूल असर दिखाई दे रहा है। क्योंकि, बच्चे अधिकतर समय फेसबुक का इस्तेमाल करते है, जिससे अश्लीलता को बढ़ावा मिल रहा है। हैरान करने वाली बात है कि अगर फेसबुक पर कोई सच्चाई बयां करता है तो उसके अकाउंट को तत्काल बंद कर दिया जाता है या फिर उक्त पोस्ट को रिमूव ही कर दिया जाता है। नागरिकों की स्वतंत्रता के खिलाफ एक प्रकार से बहुत बड़ा प्रोपेगेंडा चला रही है फेसबुक। 

फेसबुक कुछ साल पहले चलाई गई थी। आरंभिक समय में इसमें दोस्तों के साथ बातचीत या फिर कुछ नया काम करने के लिए इस्तेमाल की जाती थी। धीरे-धीरे इसका कार्य युवाओं के भविष्य को उधर में डाल रहा है। प्रतिदिन कोई नई पोस्ट अश्लीलता से जुड़ी हुई को फेसबुक दिखाने लग पड़ता है। इसका असर लोगों पर काफी बुरा पड़ रहा है। लोग विरोध भी करते है लेकिन, फेसबुक ने दुनिया एक मुट्ठी में बांध लिया है। इससे बाहर निकलना किसी के लिए आसान काम नहीं है। मजबूरी के तौर पर हर कोई फेसबुक चला रही है। पता चला था कि फेसबुक साइट लोगों की पर्सनल जिंदगी की जानकारी भी आगे बेच रहा है। कहीं न कहीं उसके लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन नए हथकंडों की वजह से फेसबुक कहीं न कहीं लोगों को फिर अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। 

विशेषज्ञ, इस बात को मानते है कि फेसबुक इस समय पूरी दुनिया पर राज कर रही है। लोगों को निशुल्क का प्रलोभन देकर उनकी हर छोटी-बड़ी जानकारी को आगे उन कंपनियों को बेच रही है, जिनका आपके जीवन पर आने वाले समय में कहीं न कहीं नुकसान करेंगी। मसलन अब आपकी निजी जिंदगी जो है वह फेसबुक पर लाइव हो रही है। हर कोई किसी के बारे अधिकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करता है। किसी प्रकार से अब आपकी जिंदगी की प्राइवेसी खत्म हो चुकी है। ऐसा चलता रहा है तो मनुष्य जीवन आने वाले समय में बिल्कुल ही तबाह हो जाएगा। शायद, इस बात की किसी ने अंदाजा तक नहीं लगाया होगा। सरकार चाहते हुए भी इनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकती है। क्योंकि, इस प्लेटफार्म ने सब को खरीद लिया है। उसके खिलाफ शायद कोई आवाज भी नहीं उठा सकता है। पता है अगले दिन उसके अकाउंट ही बिल्कुल डिलीट कर दिया जाएगा। ऐसा कईयों के साथ हुआ, लेकिन, आगे वे लोग कुछ कर भी नहीं सके। 

एक समय था फेसबुक ने दुनिया में ज्ञान का प्रचार काफी दूर तक किया। आए दिन लोगों को कई प्रकार की जानकारी हासिल होती रही। लेकिन, पैसा कमाने की होड़ ने  फेसबुक का दिमाग खराब कर दिया। किसी राजा से कम फेसबुक नहीं समझता है। उसे पता है कोई उसका विरोध ही नहीं कर सकता है। सच्चाई को दबाने के लिए फेसबुक जिस प्रकार हथकंडे अपना रही है, उसका सच्चे इंसान को अपनी आवाज बुलंद करने का अब मौका ही हाथ से निकलता जा रहा है। ऐसा होने से सच्चाई बताने वालों का अब फेसबुक से भरोसा उठने लगा है। इसके लिए लोगों ने फेसबुक का दरवाजा अपने दिल दिमाग से बंद कर व्हाट्सएप को अवसर देना शुरू कर दिया है। क्योंकि, उन्हें मालूम है कि उनकी आवाज को कोई दवा तो नहीं सकता है। यह प्रणाली धीरे-धीरे लोगों तक बहुत तेजी से विकास कर रही है। फेसबुक तो सिर्फ तो सिर्फ अश्लीलता ही दिखाकर एक श्रेणी को अपनी तरफ खींचने का रास्ता अपना रहा है जो कि इस समय तो सहीं लग रहा है लेकिन आने वाले समय में बहुत बड़ा विरोध खड़ा होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes