PROTEST—इस आंदोलन से कई दर्जन TRAIN प्रभावित…SITUATION UNDER-CONTROL….जिद्द पर अड़े है किसान, आर-पार की लड़ाई करने का है मूड़

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

किसानों के रेल रोको आंदोलन काफी तेज हो चुका है। लगभग 4 दर्जन ट्रेन को रोक लिया गया। 2 दर्जन के करीब ट्रेन रद्द हो चुकी है। मुसाफिर काफी परेशान है। इस रेल रोको की वजह से रेल विभाग को करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुंचा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई मांग कर रहा है। इसलिए. किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बड़ा बयान आया कि वह भाजपा के साथ-साथ विपक्ष से भी सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को रिहा करने से भाग रही है।  जो कि सरासर उनके साथ धक्का है। बेगुनाह युवा किसानों को पकड़ कर ले जाना, फिर उन्हें गैर-कानूनी तरीके से अवैध हिरासत में रखना है, इस बात की ओर इशारा करता है कि हरियाणा पुलिस सरकार का कहना मान रही है। कानून के मुताबिक, कोई काम नहीं कर रही है। 

किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है। किसान पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठे हैं। जिसके कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण अंबाला कैंट से निकलने वाली लगभग 50 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। इसके साथ ही 19 ट्रेन चंडीगढ़ के रास्ते संचालित की गई है। वहीं, एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द किया है और 5 ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes